Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे जिले के वरिष्ठ अधिकारी


हरिद्वार। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), भारत द्वारा डायट रुड़की में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार श्री अमित कुमार चंद तथा एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक श्री प्रमेन्द्र सकलानी पहुंचे। इस अवसर पर एनबीटी इंडिया के प्रभारी श्री सुमित सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि एनबीटी की पुस्तकें बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में हरिद्वार जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार चंद ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा उपयोगी पुस्तकों का अध्ययन एवं क्रय करने का आह्वान किया। वहीं, एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक श्री प्रमेन्द्र सकलानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अंत में सभी अतिथियों ने एनबीटी इंडिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |