Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें-सीएम योगी


  • सीएम योगी ने कांवड़ संघों से मर्यादा, अनुशासन और धैर्य बनाए रखने की अपील की।
  • योगी ने कहा- हुड़दंग की घटनाओं को विरोधी कांवड़ यात्रा के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।
  • योगी ने शामली में 581 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी भी तरह का हुड़दंग नहीं होना चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाओं का विरोधी फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करूंगा कि याद रखना, हम सब श्रीराम के वंशज हैं, श्रीकृष्ण के अनुयायी हैं और भोले शंकर के भक्त हैं। हम सब इस बात का ध्यान रखेंगे। राम की मर्यादा, कृष्ण की लीला और शंकर की समरसता व जीवंतता हमेशा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।'
सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जीवन में धैर्य और अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, '
छोटी-छोटी बातों को लेकर कहीं भी हुड़दंग नहीं होना चाहिए। अगर कहीं कोई हुड़दंग या अनुशासनहीनता होगी, तो इस प्रकार के दृश्यों को हमारे विरोधी नोट करके रखेंगे और फिर कांवड़ यात्रा को पहले की तरह किसी न किसी तरीके से दबाव बनाकर प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। याद रखना, कांवड़ यात्रा के लिए सरकार उनकी सुरक्षा, सुविधा और उनकी भक्ति को साकार करने के लिए हर प्रकार का सहयोग कर रही है। यही डबल इंजन की सरकार है, जो आस्था का सम्मान करती है, पुष्पवर्षा करती है, लेकिन हम लोगों को भी मर्यादा को समझना होगा।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |