Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पूरी निष्ठा के साथ करेंगे दायित्व का निर्वहन - उमेश मिश्रा


प्रतापगढ़। जनपद के पूरे छतऊ गांव निवासी एडवोकेट उमेश मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी मुंबई विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।भाजपा मुंबई के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अमित साटम व विलेपार्ले विधानसभा के विधायक पराग अलवानी के नेतृत्व में भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अमित मेहता के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।इस मौके पर उमेश मिश्र ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूर्ण समर्पण से निर्वहन करूंगा।उन्होंने संगठन की मजबूती और पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान को अपना प्राथमिकता बताया।उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।समर्थकों द्वारा प्रत्यक्ष और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |