Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः ओडीओपी प्रशिक्षण योजना के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 अगस्त को


प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग एस.एस. रावत ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘‘एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण टूलकिट’’ एवं डेयरी प्रोडक्ट्स (खाद्यय प्रसंस्करण) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद हेतु चिन्हित आंवला उत्पाद के उत्पाद निर्माण व विकास हेतु 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण तथा टूलकिट दिये जाने के लिये आवेदकों से आनलाइन प्राप्त पत्रों का साक्षात्कार 5 अगस्त 2026 से उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, प्रतापगढ़ में सम्पन्न होगा। उपायुक्त उद्योग ने सभी ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |