Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे सुबेदार और बड़गांव में रविवार की देर रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर लाखों रूपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरे सुबेदार निवासी विजय  बहादुर सिंह के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात चुरा ले गये उन्होंने बताया कि घर के बरामदे में सो रहे थे सुबह लगभग 05 बजे नींद खुली तो देखा कि कमरे में ताला और कुंडी टूटी हुई है अन्दर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी उसमें  रखें गहने और नकदी गायब था पीड़ित ने बताया कि डायल 112 को मौके पर बुलाया इसी रात बड़गांव निवासी सुनील मौर्या के घर में लाखों के गहने जेवरात  चोरी हो गये पीड़ित के अनुसार छत के सहारे घर में घुसकर अलमारी व बाक्स में रखे लाखों के गहने चोरी कर ले गए सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |