Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः डिग्री कालेज के शिक्षकों को मिला मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड


सुलतानपुर। कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का कार्ड वितरित किया गया। जिसमें डिग्री कालेज के शिक्षक शामिल रहे। डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से  मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।

तत्पश्चात जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद् सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल  द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया।     

उक्त कार्यक्रम में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गनपत सहाय पीजी कालेज व के एन आई पी एस एस के बीस शिक्षकों को मा. जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक स्वरूप कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मा.अतिथियों को पौधे भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रीति प्रकाश व आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक एस पी सिंह,सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर प्राचार्य डॉ अजय सिंह, प्रोफेसर अंग्रेज सिंह राणा, डॉ सुनील त्रिपाठी व डॉ एस पी सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी व विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |