Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

स्टार प्लस की नई पेशकश: रश्मि देसाई और जाह्नवी सोनी लेकर आ रही हैं माँ-बेटी के अटूट रिश्ते की भावुक कहानी 'सयोनी'


मुंबई: "माँ होकर भी है वो अनाथ! क्या दोनों की दुनिया आ पाएगी एक साथ?" इसी सवाल के साथ स्टार प्लस ने अपने नए फिक्शन शो 'सयोनी' की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश की है। यह कहानी प्यार, बिछड़ने और किस्मत के भावनात्मक सफर को दिखाएगी।

नए प्रोमो में सान्वी (जाह्नवी सोनी) से मुलाकात होती है, जो एक मासूम, चंचल और खुशमिजाज बच्ची है। सान्वी अनाथालय में पली-बढ़ी है और उसे नहीं पता कि उसकी माँ ज़िंदा है। बचपन से ही उसके दिल में सिर्फ एक ख्वाहिश है- अपनी माँ को ढूँढना और पहली बार माँ के प्यार का एहसास करना।

प्रोमो- https://www.instagram.com/reel/DaumV6_Dq5I/

रश्मि देसाई और जाह्नवी सोनी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगी। 'सयोनी' एक ऐसी भावुक कहानी है, जो माँ और बेटी के अटूट रिश्ते को खूबसूरती से पेश करेगी। शो की पहली झलक सान्वी की मासूमियत, उसकी उम्मीद और अपनी माँ को पाने की चाह को दर्शाती है। यह कहानी प्यार, जुदाई, त्याग और उम्मीद से भरे एक भावनात्मक सफर की शुरुआत करती है।

लेकिन, सान्वी की तलाश के बीच किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा है। आखिर किन हालातों ने एक माँ और बेटी को अलग कर दिया? क्या किस्मत उन्हें फिर से मिलाएगी या दोनों की राहें हमेशा के लिए जुदा रह जाएँगी? इन सभी सवालों के जवाब इस दिल को छू लेने वाली कहानी में मिलेंगे।

देखिए #Sayoneee, जल्द ही सिर्फ #StarPlus पर और कभी भी स्ट्रीम करें #JioHotstar पर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |