Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: तालाब विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीरय लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज


प्रतापपुर कमैचा/सुल्तानपुर। रविवार देर रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच तालाब के मत्स्य पालन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम सभा के एक तालाब के पट्टाधारक सोनू गौड़ (32) पर कथित रूप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों के अनुसार सोनू के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सोनू गौड़ को लगभग तीन वर्ष पूर्व तहसील द्वारा नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया के बाद उक्त तालाब मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर आवंटित किया गया था। इससे पहले यह पट्टा एक अन्य व्यक्ति के नाम था। संबंधित तालाब ग्राम सभा सचिवालय के दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है।

घायल के परिजनों ने घटना में गांव के ही अनिल यादव, भीम यादव, तुलसीराम यादव और दयाराम यादव पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सोनू के बड़े भाई गिरजा शंकर गौड़ उन्हें लेकर थाने पहुंचे और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घटना के समय ग्राम प्रधान भी घायल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सोनू एक आंख से दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी भी 10 माह के बच्चे को लेकर मायके से वापस आ गई हैं।

परिजनों के मुताबिक तालाब में पानी की कमी को देखते हुए हाल ही में वहां इंडिया मार्का-2 हैंडपंपध्बोरिंग कराई गई थी ताकि तालाब में पानी भरा जा सके। उनका आरोप है कि इसी बात को लेकर विरोध बढ़ा और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिस स्थान पर बोरिंग कराई गई है, उससे जुड़ा मामला भी न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि घटना के पीछे प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश और जमीन संबंधी विवाद भी एक कारण हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है।

खबर लिखे जाने तक सोनू गौड़ की हालत गंभीर बनी हुई थी तथा उनका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में जारी था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |