Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बगहा में दहेज हत्या का आरोप, बेड पर मिला शव


बिहार के बगहा से दहेज उत्पीड़न और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दो महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता का शव उसके ससुराल में ही बेड पर पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर साक्ष्य छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामला रामनगर का है, जहां शुक्रवार की सुबह खटौरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की जांच कर रही है।

वहीं मृतका के पिता पूर्णवासी राम ने बताया कि इसी साल अप्रैल महीने में उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका देवी की शादी खटौरी गांव निवासी चंदन राम के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर मारपीट की जाने लगी। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनकी बेटी पर मायके से पैसे मांगने का दबाव बनाते थे। पैसे नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि गुरुवार की रात प्रियंका देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शुक्रवार की सुबह उसका शव बेड पर मिला। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, रामनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे,उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |