Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कब्ज से राहत दिला सकते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स, ट्राय करके देखें


आजकल की खराब लाइफस्टाइल, खान-पान में फाइबर की कमी और कम पानी पीने की आदत के कारण कब्ज एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। पेट साफ न होने पर दिनभर भारीपन, गैस, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बना रहता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को शामिल कर आप कब्ज से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान और असरदार नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में, जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त कर कब्ज से तुरंत राहत दिला सकते हैं।

1. गुनगुना नींबू-शहद पानी

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पीना कब्ज से छुटकारा पाने का सबसे पुराना और असरदार उपाय है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

2. ईसबगोल और गुनगुना दूध या पानी
ईसबगोल की भूसी फाइबर का एक बेहतरीन जरिया है। रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध या पानी में 1-2 चम्मच ईसबगोल मिलाकर पिएं। ईसबगोल आंतों में जमा मल को नरम बनाता है, जिससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।

3. एलोवेरा जूस
एलोवेरा सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि पेट के लिए भी एक वरदान है। एलोवेरा में नेचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं। सुबह खाली पेट 2-3 चम्मच एलोवेरा जूस को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से आंतों की सूजन कम होती है और पाचन में सुधार आता है।

4. मुनक्के का पानी
रात को 8-10 मुनक्के को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पिएं और मुनक्के को चबाकर खा लें। मुनक्के में प्रचुर मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंतों की गतिशीलता को बढ़ाते हैं।

5. जीरा और अजवाइन का काढ़ा
एक चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन को दो कप पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसे छानकर हल्का गुनगुना पिएं। यह ड्रिंक न केवल कब्ज से राहत देता है, बल्कि पेट की गैस, ब्लोटिंग और अपच को भी दूर करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |