Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: अमौसी की फैक्ट्री में भीषण आग, अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमौसी स्थित श्संदीप इंजीनियरिंग कॉरपोरेशनश् में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना 30 जुलाई की रात लगभग 10रू26 बजे की है, जब फैक्ट्री में आग की लपटें उठती देख स्थानीय निवासी श्री अभिषेक ने तत्काल अग्निशमन केंद्र सरोजिनी नगर को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्टेशन प्रभारी के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ बिना समय गँवाए घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुँचकर दमकलकर्मियों ने देखा कि फैक्ट्री के भीतर लोहे के नट-बोल्ट के साथ रखे जूट के बोरों और अन्य पैकिंग सामग्री ने आग पकड़ ली थी। अग्निशमन टीम ने त्वरित रणनीति और मुस्तैदी के साथ पानी की बौछारें शुरू कीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

समय रहते की गई इस प्रभावी कार्रवाई के कारण आग फैक्ट्री के बाकी हिस्सों में फैलने से रोक ली गई, जिससे लाखों का माल सुरक्षित बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |