सुल्तानपुरः पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
July 27, 2026
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारु निगम ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं और उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाए गए।वर्चुअल माध्यम से सभी क्षेत्राधिकारियों सीओ और थाना प्रभारियों को कार्यक्रम से जोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि आमजन को पुलिस से बेहतर सेवाएं मिल सकें।यह जनसुनवाई उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
