Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि


सुल्तानपुर। भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।गोष्ठी में डॉ. कलाम के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और उनके कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन देश के हर नागरिक, खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा का अनमोल स्रोत है। उन्होंने कहा, “एक साधारण परिवार से निकलकर अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर डॉ. कलाम ने विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ाया। एक महान वैज्ञानिक के रूप में उन्होंने देश की रक्षा क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, विज्ञान और मानवता को समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।”कांग्रेस नेता सुब्रत सिंह सनी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ. कलाम ने अपने कार्यों से साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी व्यक्ति देश और समाज के लिए बड़ी भूमिका निभा सकता है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |