Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने सौंपा ज्ञापन


सिंहपुर/अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (राघवेंद्र प्रताप सिंह भानू गुट) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर थाना शिवरतनगंज में थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, फसलों को नुकसान, मारपीट, चोरी, पशु संबंधित घटनाओं तथा किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।ज्ञापन सौंपते हुए किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसान लगातार विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई मामलों में शिकायत दर्ज होने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं होने से किसानों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि किसानों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने किसान यूनियन के प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि किसानों की सभी शिकायतों का नियमानुसार एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी पीड़ित किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे। संगठन ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |