Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, ट्रस्ट को नोटिस


राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली जनहित याचिकाओं सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की ओर से गठित SIT की जांच की प्रगति को लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में अब सोमवार 20 जुलाई को फिर से सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में चढ़ावा चोरी से जुड़ी 4 याचिकाएं दायर की गई है और सभी याचिकाओं की एक साथ सुनवाई होगी। इनमें दो याचिकाओं में सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। ये याचिकाएं राजद सांसद सुधाकर सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी और वकील अजय कुमार राय व दिनेश कुमार यादव और हिन्दू धर्म परिषद ने दायर की हैं।

आपको बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने के बाद चंपत राय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी जगह कृष्ण मोहन को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है। अब कृष्ण मोहन ही ट्रस्ट के प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों का संचालन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |