Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, संतुलन खोने से बीच हाईवे पर गिरा शख्स


जिले के बबेली क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक छोटी सी चूक की वजह से हादसा हो गया। दरअसल, यहां पैराग्लाइडिंग कर रहा एक पायलट अचानक संतुलन खो बैठा और बीच हाईवे पर आ गिरा। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पैराग्लाइडर को संतुलन बिगड़ने के बाद सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस हादसे के बाद से लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगं का कहना है कि किसी बड़े हादसे से बचने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैराग्लाइडर लैंडिंग के दौरान सही दिशा और गति नियंत्रित नहीं कर पाया, जिसके चलते वह सीधे हाईवे पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई तेज रफ्तार वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पायलट की मदद की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पायलट को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पैराग्लाइडर हवा में आराम से लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। वहां मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बना रहे थे, जो अब सामने आया है। इस घटना के बाद पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि साहसिक खेलों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इससे पहले एक अन्य वायरल वीडियो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। भारत के ही किसी पहाड़ी क्षेत्र में फिल्माए गए इस वीडियो में एक लड़का और ऑपरेटर पहाड़ी से उड़ान भरने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कई लोग पैराग्लाइडर तैयार कर रहे थे, लेकिन हवा की वजह से वे ठीक से उड़ान नहीं भर पाए और झाड़ियों वाले इलाके के पास गिर गए। X पर वायरल हुए वीडियो ने भारत में इस तरह के खेलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |