Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: बेखौफ बदमाशों का कहर! बुजुर्ग से मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूटे


तिलोई-सेमरौता मार्ग पर शनिवार की रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 

तिलोई/अमेठी। जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक मजदूर से लूट की घटना सामने आई है। तिलोई-सेमरौता मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और उसकी बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, गोड़खरी मजरे सतगवां निवासी रज्जन तिवारी (50 वर्ष) पुत्र जगतनारायण तिवारी तिलोई कस्बे में स्थित वीरेंद्र समोसा की दुकान पर पिछले कई वर्षों से काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।शनिवार रात करीब 9.30 बजे वह दुकान से अपने घर लौट रहे थे।गौरा के ऊसर के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया।बदमाशों ने रज्जन तिवारी पर लाठी-डंडों और हॉकी से हमला कर दिया,जिससे उनके सिर में चोट लगी और वह गिर गए। इसके बाद बदमाश उनका मोबाइल फोन और बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने रात करीब 10.30 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। गौरतलब है कि मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरी और लूट की कई घटनाएं हुई हैं।इनमें से कुछ चर्चित घटनाएं जैसे भदमर निवासी शिक्षिका से छिनैती, खानापुर चपरा में किसान के घर चोरी, पूरे मुकुंद मजरे रमई के मंदिर में चोरी और हाल ही में शाहमऊ बाजार स्थित एक ज्वैलरी दुकान में लाखों की चोरी यह तो महज बानगी भर की घटनाएं हैं,बात यदि घटनाओं के खुलासे की करें तो महज कुछ छोटी मोटी घटनाओं के खुलासे को छोड़,पुलिस ने एक भी चर्चित बड़ी वारदात का लीपापोती के शिवाय खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शनिवार की रात गौरा के ऊसर में मजदूर के साथ हुई लूट की वारदात में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पड़ताल शुरू कर दिया है।

                 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |