मुसाफिरखानाः कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी का हुआ स्वागत
July 03, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के मुसाफिरखाना आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जमुवारी मोड़ के पास कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजेंद्र पाल गौतम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, राजू ओझा, रामलखन शुक्ल, श्रद्धा सिंह, सुमित तिवारी, सौरभ सिंह, राजू पंडित, शिवांशु सिंह राणा, जहीर अहमद सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
