Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा एम्स पब्लिक स्कूल में किया गया वृक्षारोपण


नरायनपुर/मिर्जापुर। मानव उत्थान सेवा समिति कि ओर से मंगलवार को एम्स पब्लिक स्कूल जोगवाँ में आम के कई पेड़ लगाए।इस दौरान प्रयागराज मंडल सचिव मुन्नू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ नारा के साथ देशभर में पेड़ लगाने का अभियान चल रहा है। हमारा उद्देश्य है,ज्यादा से ज्यादा लोगों को शुद्ध वायु मिले,जिससे मनुष्य एवं अन्य प्राणी स्वस्थ,निरोगी एवं लंबा जीवन जिएं। 

जीवों को जीवित रहने के लिए स्वास की आवश्यकता होती है और वायु पेड़ - पौधों से मिलता है। जब पेड़ ही नहीं रहेगा तो वायु कहां से मिलेगा। स्वच्छ और शुद्ध वायु के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना होगा। जिस तरह से मनुष्य विकास की अंधी दौड़ में पेड़ों को काटता जा रहा है, आने वाला समय काफी भयावह होने वाला है। एम्स पब्लिक स्कूल जोगवाँ के प्रबंधक अमरजीत सिंह ने मुन्नू प्रसाद गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान राजेश केशरी, होरी लाल, सच्चिदानंद केशरी, सतीश कुमार विश्वकर्मा, विनोद कुमार पटेल, लल्लन प्रसाद केशरी, राजेश कुमार केशरी, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |