प्रतापगढः आरोपी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
July 28, 2026
प्रतापगढ़। मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लीलापुर थाना क्षेत्र के सरबाजपुर गांव निवासी बेनीमाधव पुत्र स्व0 रामसेवक पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस जुलाई की सुबह करीब नौ बजे उसका पुत्र सुनील कुमार पाण्डेय गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि पीड़ित के विरोध करने पर सुनील ने मारपीट कर पिता को घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)