Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च


शाहबाद। सोमवार देर शाम सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद रखने के उद्देश्य से शाहबाद पुलिस द्वारा सघन पैदल मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन और कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के मुख्य मार्गों, संवेदनशील इलाकों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की तथा व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल मार्च में एसएसआई रामचंद्र, एसआई रमेश यादव और आतिशे जैन सहित कांस्टेबल राहुल कुमार, प्रमोद कुमार व कोशिंदर आदि पुलिस बल के जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। नगर में पुलिस की सक्रियता से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |