Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कर्नाटक में महिला ने जज को भी नहीं बख्शा! कुर्सी पर काला जादू करने के आरोप में हुई गिरफ्तार


कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की महिला को जज की कुर्सी पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

चिक्काबल्लापुर सिटी पुलिस ने मंजुला नाम की 65 साल की महिला को गिरफ्तार किया क्योंकि उस पर आरोप है कि उसने चिक्काबल्लापुर में 'फर्स्ट एडिशनल सीनियर सिविल जज और JMFC कोर्ट' के जज की कुर्सी पर कथित तौर पर काला जादू किया।

दरअसल 2 दिन पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें महिला जज की कुर्सी पर कथित तौर पर मंत्र पढ़ते हुए और सफेद सरसों के दाने छिड़कते हुए देखी गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद कोर्ट की चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर नेत्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी महिला के खिलाफ 'कर्नाटक अमानवीय कुप्रथाओं और काले जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम, 2017' के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |