कन्नौजः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
July 02, 2026
छिबरामऊ/कन्नौज। गुरुवार को शुभारंभ गेस्ट हाउस सलेमपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित प्रखर द्विवेदी जिलाध्यक्ष, जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष उमेश चंद्रपाल एडवोकेट सत्येंद्र द्विवेदी एवं विधानसभा अध्यक्ष युवजन सभा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा से अनमोल दुबे को विधानसभा अध्यक्ष, शिवम चतुर्वेदी को जिला सचिव तथा देवकांत द्विवेदी जी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर दीपक द्विवेदी, विमल दुबे, लालू ठेकेदार, सत्येंद्र यादव, सत्य प्रकाश बाथम, शादाब अली, रुद्रांश द्विवेदी सहित अनेक सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
