किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्नों ने पीले परिधानों में लिया हिस्सा, सीनियर विद्यार्थियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
पटवाई । स्थानीय तारक एजुकेशनल अकादमी में शनिवार को किंडरगार्टन वर्ग के बच्चों के लिए श्येलो डेश् का भव्य आयोजन किया गया। इसी दौरान सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने श्कारगिल विजय दिवसश् के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया।
श्येलो डेश् कार्यक्रम में किंडरगार्टन के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले रंग की सुंदर पोशाकों में विद्यालय पहुंचे। कई विद्यार्थी अपने साथ पीले रंग के खिलौने और पीले रंग का स्वास्थ्यवर्धक भोजन भी लेकर आए। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पीले रंग की पहचान कराना और उससे जुड़ी जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पीले रंग की विभिन्न वस्तुएं दिखाकर उनका महत्व समझाया गया।
इसी क्रम में विद्यालय के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने 26 जुलाई की पूर्व संध्या पर श्कारगिल विजय दिवसश् को समर्पित विशेष असेंबली प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाईं और ओजस्वी भाषण दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह ने कारगिल युद्ध की गौरव गाथा पर प्रकाश डाला और बच्चों को अमर शहीद सैनिकों के अदम्य साहस एवं देश के प्रति सर्वोच्च बलिदान के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के सह-प्रधानाचार्य अमित बैनर्जी, को-ऑर्डिनेटर कुलदीप कौर सहित शिक्षक व कर्मचारी वर्ग से नरेंद्र, साक्षी, अदीबा, सिमरन, दीपिका, रीना, चरणजीत एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
