कन्नौज। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक देशव्यापी ष्सहकारिता सप्ताहष् मनाया जा रहा है। इसी क्रम मे ष्सहकार से समृद्धिष् के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने तथा सहकारी संस्थाओं को अधिक सशक्त पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष मे जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक मे जिलाधिकारी ने सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा नवगठित समितियों के प्रभावी संचालन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी समितियों मे क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था कम्प्यूटरीकरण तथा आधुनिक तकनीकों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए जिससे किसानों एवं सदस्यों को अधिक पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
बैठक मे अवगत कराया गया कि जनपद मे 36 नई बी-पैक्स (ठ-च्।ब्ै) समितियों के पंजीकरण के सापेक्ष 15 समितियों को उर्वरक लाइसेंस जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से निर्गत किए जा चुके हैं। साथ ही 29 समितियों को कार्यालय संचालन हेतु आवश्यक सामग्री शासन स्तर से उपलब्ध करा दी गई है। नवगठित समितियों के उन्नयन हेतु प्रत्येक समिति को 02 लाख रुपये की धनराशि भी शासन से प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त जनपद की 15 सहकारी समितियों मे सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना कर हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक तहसील मे पाँच-पाँच नई सहकारी समितियों का गठन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। जिन समितियों मे अभी तक कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति नहीं हुई है वहां नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति की जाए। साथ ही सहकारिता सप्ताह के दौरान बैनर पोस्टर एवं जनसंपर्क माध्यमों से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सहकारी आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया जाए।
बैठक मे सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता उदय शंकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सरदूल सिंह उप कृषि निदेशक संतोष कुमार अपर जिला सहकारी अधिकारी राम निवास राना अपर जिला सहकारी अधिकारी मुनीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
