Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा-अभिजीत दीपके


कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से एक अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर वो आज जंतर-मंतर पर दिखाई ना दें तो उन्हें माफ कर दें क्योंकि उन्हें तेज बुखार और बॉडी पैन है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मुझे कुछ दिनों से बुखार और बॉडी पैन है, लेकिन पेनकिलर से काम चल रहा है. अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा. मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है. शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा.'

इसी बीच वहीं दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को एक बड़ा आरोप लगाया. पार्टी ने कहा कि जंतर मंतर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जहां उसके समर्थक पिछले कुछ समय से धरना दे रहे हैं. पार्टी ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या सरकार धरने पर एक और पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है. बता दें कि सीजेपी की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनका नेता खुद बीमार होने के बावजूद आंदोलन से जुड़ा हुआ है. फिलहाल इस मामले पर सरकार या प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके 20 जून से ही लगातार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. अमेरिका से दिल्ली आने के बाद से वो लगातार विरोध प्रदर्शन में सक्रिय हैं. उन्हें आराम का मौका नहीं मिला है. जंतर-मंतर पर दिन-रात इतनी भीड़ और शोर-शराबे के बीच नेताओं से मुलाकात, टीम को मैनेज करने और अन्य कामों में लगातार बिजी रहने के कराण दीपके को आराम का मौका नहीं मिला था.

इससे पहले एक पोस्ट में अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के आदेशों का पालन न करें और जनता के साथ खड़े हों. दीपके ने साफ कहा कि यह आंदोलन शांति और अहिंसा के रास्ते पर ही आगे बढ़ेगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |