सिंहपुर/अमेठी। जनपद के शिवरतनगंज क्षेत्र के दादूपुर गौशाला में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साक्ष्य जुटाते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी। थाना इन्हौना क्षेत्र के बदनापुर निवासी राम दुलारे गौतम की शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, राम दुलारे गौतम अपने काम के सिलसिले में दादूपुर गौशाला आए थे, जहां वह मृत पशुओं की खाल निकालने का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राम दुलारे गौतम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और घटना की सच्चाई का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सिंहपुर: दांदूपुर गौशाला में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, दहशत का माहौल
July 19, 2026