Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पोषण से भरपूर, स्वाद में बेमिसाल है अरहर दाल की इडली, लंच के लिए है परफेक्ट ऑप्शन


अगर आप वही रोज़-रोज़ की तुअर या अरहर दाल और चावल खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया हल्का लेकिन हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं,तो अरहर दाल की इडली आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह सूजी या चावल की इडली से थोड़ी अलग, स्वाद में लाजवाब और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे आप दोपहर के खाने में आसानी से शामिल कर सकते हैं, जिससे आपका पेट भी भरेगा और एनर्जी भी बनी रहेगी। यहां हम आपके लिए अरहर दाल की इडली की रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी।

सामग्री
अरहर दाल: 1 कप (भीगी हुई)
सूजी: ½ कप
दही: ½ कप
हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
राई (सरसों के बीज): 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता: 8-10
हींग: एक चुटकी
ईनो या बेकिंग सोडा: ½ छोटा चम्मच
तेल: 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका

स्टेप 1

अरहर दाल को धोकर कम से कम 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर दाल को मिक्सर में थोड़ा-सा पानी डालकर दरदरा या स्मूथ पेस्ट बना लें।

स्टेप 2
एक बड़े बर्तन में पिसी हुई अरहर दाल निकालें। इसमें सूजी,दही,हरी मिर्च अदरक का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे,तो थोड़ा पानी मिलाएं और इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

स्टेप 3
एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई,हींग और करी पत्ता डालकर चटकाएं। इस तड़के को दाल के घोल में मिला दें। साथ ही बारीक कटा हरा धनिया भी डाल दें।

स्टेप 4
इडली स्टैंड को तेल लगाकर ग्रीस कर लें और स्टीमर में पानी उबलने के लिए रख दें।

स्टेप 4
लास्ट में बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और एक चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिलाएं। बैटर तुरंत फूल जाएगा।

स्टेप 5
बैटर को इडली के सांचों में भरें और स्टीमर में 10-12 मिनट के लिए तेज आंच पर भाप में पकाएं। 15 मिनट में इडली बनकर तैयार हो जाएगा। फिर इसे सांभर, चटनी के साथ सर्व करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |