Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चांदपुर: लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


चांदपुर।लोकप्रिय इंटर कॉलेज, केलनपुर में 70वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर समाजसेवी एवं शिवसेना जिला प्रमुख चैधरी वीर सिंह तथा उप प्रधानाचार्य प्रशान्त कुमार तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

10 मीटर एयर राइफल (पीप साइड) प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में अर्पित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में हर्षि यादव प्रथम रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में पार्थ तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम स्थान पर रहीं।

10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में शुभ डवास ने प्रथम तथा लक्की कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में ऋतिक पाल प्रथम तथा देव कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

वहीं 10 मीटर ओपन साइट प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में मयंक तोमर ने प्रथम तथा रोहित तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिनांक 05 अगस्त 2026 को मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में  कुलवेंद्र सिंह,  रूबी तोमर,  शिखा,  पवनलता, कुलदीप कुमार, सुमित कुमार, रोहित कुमार, सुधांशु शर्मा, कावेन्द्र सिंह, सत्यवीर सिंह,  अनूपा रानी, डोली, रेशु अलंकार, कु. पारुल, कु. आकांशी, कु. प्रतिक्षा, कु. राखी, कु. दीपा एवं कु. रेनू सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

प्रतियोगिता का समापन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित एवं शुभकामनाएँ प्रदान कर किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |