Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, ऊधम सिंह नगर द्वारा जिलाध्यक्ष युवामोर्चा विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में रुद्रपुर में भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया गया


रूद्रपुर। मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं युवाओं ने सहभागिता कर कारगिल के अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। हाथों में तिरंगा और जलती मशाल लिए युवाओं ने ष्भारत माता की जयष्, ष्वंदे मातरम्ष् और ष्अमर शहीद अमर रहेंष् जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा के दौरान लोगों ने भी पुष्पवर्षा एवं तालियों से प्रतिभागियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करने का दिवस है। कारगिल के रणबांकुरों ने कठिन परिस्थितियों में अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा की। उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा,

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया,

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष युवामोर्चा अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, जय प्रताप भंडारी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा मुकेश पाल, जिलामंत्री भाजपा प्रमोद मित्तल, जितेंद्र संधू, दीपक, जसवंत, मनीश, मयंक व सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |