चाँदपुर। 27वें कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा युवा नेत्री शक्ति भारद्वाज मित्तल के विशेष प्रयासों तथा ग्राम फीना के पूर्व प्रधान मनोज राजपूत एवं द हेजलमून स्कूल के सहयोग से ग्राम फीना में एक भव्य एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों, विशेषकर ग्राम फीना के वीर सपूत शहीद नायक अशोक कुमार और अन्य सैनिकों की शहादत को नमन करना तथा क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा का संचार करना था।कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण एवं वीरांगनाओं का सम्मान
शक्ति भारद्वाज मित्तल और अनिरुद्ध मित्तल (चेयरमैन, द हेजलमून स्कूल) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रसेवकों और उनके परिवारों को सर्वोच्च सम्मान दिया गया।शहीद प्रतिमा एवं स्मारक पर पुष्पांजलि शक्ति भारद्वाज मित्तल एवं अतिथियों द्वारा शहीद नायक अशोक कुमार की प्रतिमा तथा वीर स्मारक पर अंकित 16 वीर शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।श्नर सेवा नारायण सेवाश् के तहत सम्मान शक्ति भारद्वाज मित्तल ने अपने सेवाभाव को चरितार्थ करते हुए 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के परिवार की महिलाओं (हीरा देवी, तारा देवी, मिश्रो देवी, संतोष देवी, आदेश देवी, सीमा देवी, निर्मला देवी, रज्जो देवी, मुन्नी देवी) को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।शहीद परिवारों का अभिनंदनरू शहीद नायक अशोक कुमार के पुत्र नितिन कुमार व उनके परिवार, शहीद हिमांशु कुमार की पत्नी और अन्य वीरांगनाओं बालेश कुमारी, सुरेश कुमारी, पुष्पा कुमारी) का पूरे गौरव के साथ मंच पर सम्मान किया गया। राष्ट्रहित और सही नेतृत्व पर शक्ति भारद्वाज मित्तल का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेत्री शक्ति भारद्वाज मित्तल ने शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और क्षेत्र की जनता को उनके लोकतांत्रिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया।ष्हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान के कारण ही आज हमारा देश सुरक्षित है। उनकी शहादत हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाती है। लोकतंत्र में एक जागरूक मतदाता बनकर ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना हम सभी की जिम्मेदारी है, जो क्षेत्र के विकास, शिक्षा, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रहित के लिए पूरी तरह समर्पित हो। सही नेतृत्व का चुनाव करना ही राष्ट्र के प्रति हमारी सच्ची सेवा और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। शक्ति भारद्वाज मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में सैन्य व प्रशासनिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।मुख्य अतिथि मेजर जनरल अजीत गहलौतविशिष्ट अतिथि कर्नल अनिल गुप्ता (जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी)
महात्मा विदुर पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व फौजी अरविंद लाम्बा (अध्यक्ष), यशपाल (संरक्षक), मुनीश कुमार , एवं शहीद भगत सिंह स्मारक चाँदपुर के प्रतिनिधि नरेश शर्मा, कमल फौजी, कृष्णवीर फौजी, हरेंद्र सिंह, तरुण अहलावत।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल अजीत गहलौत ने अपने संबोधन में शक्ति भारद्वाज मित्तल और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में द हेजलमून स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी की आंखें नम कर दीं। एमरल्ड हाउस द्वारा ष्वीर नायक अशोक कुमारष् और सिट्रीन हाउस द्वारा शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के जीवन पर आधारित ष्समय की अदालतष् नामक भावपूर्ण स्किट प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने ष्विजय दिवसष् विषय पर एक भव्य देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।आभार एवं समापन
कार्यक्रम का संचालन अनुज गौतम ने किया। अरविंद कुमार (पप्पू चेयरमैन), नीरु गुप्ता, अनमोल मित्तल , श्रुति मित्तल एवं अंबर मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में, अनिरुद्ध मित्तल ने सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को हृदय से धन्यवाद दिया। समारोह का समापन ष्वन्दे मातरम्ष् के सामूहिक एवं गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ।
