Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: भटखोला में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला व्यापक लाभ


उत्तराखड । सेवा, सुशासन, समर्पण दृ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारष् अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, भटखोला, बागेश्वर में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय,विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं के बारे जानकारी दी।

शिविर में 250 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 211 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के 22 प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। 

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। 

इस दौरान करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सह परिवीक्षा अधिकारी संतोष जोशी, डीएलसी काउंसलर लीड बैंक चन्दन सिंह तथा जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को करियर विकल्पों, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |