Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

घर में मक्खी-मच्छर का बढ़ रहा आतंक, छुटकारा पाने के लिए पोंछे के पानी में मिलाएं ये चीजें


गर्मी और बारिश के मौसम के आते ही घरों में मक्खी और मच्छरों का आतंक तेजी से बढ़ने लगता है। ये न सिर्फ हमारी नींद और शांति को खराब करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी पैदा करते हैं। अगर आप केमिकल वाले ऑल-आउट या कॉइल के धुएं से बचना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान, सुरक्षित और असरदार तरीका है कुछ घरेलू उपाय अपनाए जाए। पोंछे के पानी में कुछ चीजें मिलाकर आप मच्छर-मक्खी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पोंछे के पानी में कौन-कौन सी चीजें मिलाकर आप मक्खी-मच्छरों को हमेशा के लिए घर से दूर रख सकते हैं।

1. फेनिल के साथ सफेद सिरका

सिरके की तेज गंध मक्खी और मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसके लिए पोंछे की एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इससे फर्श कीटाणुमुक्त सफाई भी होगी और मक्खियां घर में कदम भी नहीं रखेंगी।

2. नीम का तेल या नीम के पत्तों का अर्क
नीम अपने एंटी-बैक्टीरियल और कीट-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है। पोंछे के पानी में 10-15 बूंदें नीम के तेल की डालें। अगर तेल न हो, तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को पोंछे के घोल में मिला लें। इसकी गंध से मच्छर तुरंत भाग जाते हैं।

3. सेंधा नमक और कपूर
कपूर की महक वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ कीड़े-मकौड़ों को दूर भगाती है। 2-3 कपूर की गोलियों को बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इसे एक चम्मच सेंधा नमक के साथ पोंछे के पानी में घोलें। यह तरीका मक्खियों को फर्श पर बैठने से पूरी तरह रोकता है।

4. लेमनग्रास या नीलगिरी का तेल
एसेंशियल ऑइल्स की खुशबू हमें तो ताजगी देती है, लेकिन मक्खी-मच्छरों के लिए यह किसी जहर से कम नहीं होती। बाल्टी में पानी लेते समय उसमें लेमनग्रास या नीलगिरी के तेल की 8-10 बूंदें मिला दें। इससे आपका घर दिनभर महकेगा भी और मच्छर-मक्खियां भी दूर रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |