नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पहले स्पीकर ओम बिरला से मिले थे और लोकसभा में NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की थी। इसके बाद, राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ RML अस्पताल पहुंचे। जहां घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राहुल गांधी इसे लेकर सरकार पर हमलावर हैं और धर्मेंद्र प्रधान के साथ गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री आवास से 7 किलोमीटर के बाहर मौजूद हैं।
राहुल गांधी ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान तो एक मध्यस्थ हैं और उन्हें निश्चित रूप से इस्तीफ़ा देना चाहिए, लेकिन छात्रों की पिटाई, धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं की है, ऐसा गृह मंत्री ने किया है और उन्हें भी इस्तीफ़ा देना चाहिए और गृह मंत्री प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं। तो पीएम को भी इस लिहाज से इस्तीफ़ा देना चाहिए। देश में आखिर ये सब क्या हो रहा है।
कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
