सादात/गाजीपुर । कटया निवासी सूबेदार स्नेही की दूरदर्शन पर दिनांक 22 जुलाई को गीत और 23 जुलाई को ष्कवि सम्मेलनष् में काव्य पाठ के प्रसारण से क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता है।
सूबेदार स्नेही ने अपने शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया है । हर गली हर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है । बिजहरी गांव के राजन तिवारी ने कहा कि सूबेदार सनेही ने जिले का नाम रोशन किया है । बूढ़नपुर के डॉव अवधेश, कटया के कन्हैया मास्टर तथा रमेश सिंह यादव प्रधान , बहरियाबाद के श्यामनारायण बड़ागांव के रमेश मास्टर डॉव सीपी राम, सादात के इंजीव् सभाजीत यादव, डॉव कमलेश, डॉव विंध्याचल , बृहस्पति पासवान (बाबा प्रेस) , राजापुर के मुंद्रिका मास्टर, तालगांव के निरहू जी, डॉव नंदलाल भारती, भुड़कुड़ा के आलोक रंजन ने सूबेदार स्नेही के गीतों एवं कविताओं को खूब सराहा। लोगों ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।
