Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नया परिसीमन बिल जब तक नहीं आ जाता तब तक हम कुछ नहीं कह सकते-सुप्रिया सुले


संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार की पार्टी NCP-SP बिल को समर्थन देने वाली है। इन अटकलों पर NCP-SP की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी रुख साफ किया है।

सुप्रिया सुले ने कहा, "पार्टी की भूमिका के संदर्भ में जो खबरें दिखाई जा रही हैं, वह सूत्रों के हवाले से है। पार्टी की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। नया बिल जब तक नहीं आ जाता, तब तक हम कुछ नहीं कह सकते।" उन्होंने कहा, "महिला आरक्षण विधेयक को हमने पूर्ण बहुमत के साथ पास किया है।"

उन्होंने ने कहा, "लोकसंख्या के आधार पर अगर परिसीमन होता है, तो यह दक्षिण भारत के राज्यों पर अन्याय हो सकता है। अमित शाह और किरेन रिजिजू की ओर से हर राज्य में 50 प्रतिशत फॉर्मूला का प्रस्ताव रखा गया था। इस फॉर्मूला से महाराष्ट्र में 48 से बढ़कर 72 सीटें हो जाएंगी।" उन्होंने कहा, "हमें पहले कांग्रेस फिर बीजेपी में मर्ज किया, अब तो सिर्फ मनसे ही बचा है। हमारे किसी भी नेता ने कभी एनडीए में शामिल होने के बारे में नहीं कहा। और NDA में हम शामिल नहीं होंगे।"

सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर निर्वाचन क्षेत्र पुनर्गठन विधेयक में पूरे देश में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान होगा, तो उस प्रस्ताव का समर्थन करना है या नहीं, वो हम इंडिया गठबंधन के लोगों से बात कर अपना विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में इस विकल्प पर चर्चा हुई थी, उनके अनुसार इस मुद्दे पर सिर्फ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ही नहीं, बल्कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने भी सकारात्मक रुख दिखाया था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि विधेयक का अंतिम मसौदा सामने आने के बाद ही आधिकारिक रुख तय किया जाएगा। सुप्रिया सुले ने कहा बिल का ड्राफ्ट और क्या फार्मूला है, वो आने के बाद ही हम बोलेंगे, इसके पहले मैं कुछ नहीं बोलूंगी। सुले ने कहा कि डिलिमिटेशन बिल का क्या फार्मूला है, वो हमें लिखित चाहिए।

जयंत पाटिल की मुख्यमंत्री की मुलाकात पर सुप्रिया सुले ने कहा कि जयंत पाटिल ने मीटिंग के लिए मुख्यमंत्री से अपॉइंटमेंट लिया था। दोनों NCP के मर्जर पर सुप्रिया सुले ने कहा, "मेरे भाई (अजित पवार) की आख़िरी इच्छा थी कि हम एक साथ रहे, एक साथ काम करें, भाई नहीं हैं, वो किससे क्या कहेंगे।" सुप्रिया सुले ने कहा कि NCP-SP किसी के दबाव में नहीं आने वाला है। यह देश किसी के दबाव में काम नहीं करता।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |