मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, बिहार के 211 कॉलेजों में पढ़ाई हुई शुरू
July 15, 2026
सरकार ने राज्य के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में एक भव्य समारोह के दौरान राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की।
भागलपुर में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत के संबंध में लोगों को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के तहत अधिकारियों पर की गई कार्रवाई का डेटा साझा करते हुए बताया कि सहयोग कार्यक्रम के तहत पहले महीने में साढ़े 11 हजार अधिकारियों को नोटिस देना पड़ा। लोगों के आवेदन के 11वें दिन पहला नोटिस आता है और इस दिन साढ़े 11 हजार अधिकारियो को नोटिस गया, दूसरा नोटिस ज़ब 21वें दिन गया तो ये संख्या घटकर सिर्फ 350 रह गई। अभी तक तीसरा नोटिस पाने वाले पूरे बिहार में ऐसे मात्र चार अधिकारी या कर्मचारी हैं, जिन्होंने तीसरा नोटिस लेने की हिम्मत दिखाई, कोई नोटिस लेना नहीं चाहता है।
पिछले 30 दिनों के भीतर सहयोग कार्यक्रम के तहत सरकार को कुल 6 लाख आवेदन प्राप्त हुए। सरकार ने तत्परता दिखाते हुए इनमें से लगभग 5.50 लाख आवेदनों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया है। कुछ लोगों द्वारा सही ढंग से आर्डर न होने की शिकायत पर 7000 लोगों को चिन्हित किया गया है। पटना के सहयोग शिविर में आए 129 आवेदनों में से मुख्यमंत्री ने खुद 100 लोगों से मुलाकात की और मौके पर ही उनकी संतुष्टि के अनुसार मामलों का निष्पादन कराया।
