Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हमारे सामने एक पन्ने की भी याचिका नहीं थी-चीफ जस्टिस सूर्यकांत


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े मामले को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बिना याचिका कोर्ट आने वालों और रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई है। सीजेआई ने कहा कि उनके सामने एक पन्ने की भी याचिका नहीं थी। एक वकील अचानक से खड़े होकर मामला उठा रहे थे। आपको बता दें कि हाल ही में ऐसी कथित खबरें सामने आई थीं कि सीजेआई सूर्यकांत ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर कहा था कि हमारा समय बर्बाद मत कीजिए। हालांकि, अब सीजेआई ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बिना याचिका दाखिल किए सीधे अदालत में मामला उठाने वाले वकीलों और अधूरी जानकारी के आधार पर खबर चलाने पर मीडिया की आलोचना की। छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि, "हमारे सामने एक पन्ने की भी याचिका नहीं थी। मिश्रा नाम के एक वकील अचानक खड़े हो गए और मामला उठाने लगे। जब हमने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो मीडिया ने खबर चला दी कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई नहीं करना चाहता।"

CJI सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि "किसी भी मामले की सही जानकारी सामने आनी चाहिए। बिना याचिका दाखिल किए अदालत से सुनवाई की उम्मीद करना सही तरीका नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को पूरी बात समझने के बाद ही खबर दिखानी चाहिए, ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे।"

दूसरी ओर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET UG पेपर लीक के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए सख्त बयान दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें गलतियों का सिलसिला खत्म करना होगा। कोर्ट ने आगे ये भी कहा कि वह इस पूरे मामले में जांच की निगरानी करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |