Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः युवक ने घर की छत पर लगा ली फांसी, परिजनों को लटका मिला शव! पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्दारा गांव में सोमवार को एक मजदूर ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या और पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान 38 वर्ष लल्लन रावत पुत्र अवध राम जोकि इन्दारा गांव के निवासी हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, परिवार में एक 13 वर्ष दुसरा 10 वर्ष के दो बेटे हैं। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम के साथ किया गया,शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, प्रथम दृष्टया किसी आपराधिक घटना के साक्ष्य सामने नहीं आए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |