Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः विकास के अनवरत प्रयास में विधायक डा. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना एवं विधायक निधि द्वारा चार प्रमुख विकास कार्यों का किया भूमिपूजन


लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ आज विधायक डा. नीरज बोरा के कर कमलों से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं विधायक निधि के सहयोग से  भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय नागरिकों को जलभराव व आवागमन की समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए चार महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डा. नीरज बोरा ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के मार्गदर्शन में लखनऊ उत्तर क्षेत्र निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सड़कों और नालियों का सुदृढ़ीकरण स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और विकास कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रातः 10रू00 बजे मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना अंतर्गत फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड में शेरवानी नगर कॉलोनी में मकान संख्या 537 छध्44 से 537 छध्45 ए तक सड़क सीसी एवं नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। प्रातः 10रू30 बजे मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में केशव नगर में श्रीमती मंजू सिंह के मकान से श्री श्रीवास्तव जी के मकान तक सड़क सीसी व नाली निर्माण कार्य। प्रातः 11रू00 बजे विधायक निधि द्वारा लाला लाजपत राय वार्ड अंतर्गत सबोली में श्री देवेंद्र लोधी के घर के निकट श्री टीकाराम के घर से श्री रामचंद्र के घर तक पाइप डालने का कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। आज के भूमिपूजन कार्यक्रम श्रृंखला के अंत में वेदपुरम में बाजपेयी जनरल स्टोर के पास से संतवीर गुज्जर जी के मकान के आगे इंटरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रमों में पार्षद राघव राम तिवारी,देवेन्द्र लोधी,सी.के. वर्मा, अभय मिश्रा,राम प्रसाद यादव, सत्येन्द्र लोधी,अर्चना लोधी,संतोष सिंह,बलबीर सिंह,नवी अहमद ,राजीव मिश्रा,चंद्र किशोर लोधी, पार्षद रश्मि सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, दिनेश पाल, सत्यदेव सिंह, श्री सुधीर सिंह,श्रेया निगम, राहुल मिश्रा,नैमिष पाण्डेय,सुनीत तिवारी,सोनू निगम,दिनेश पाल,सुधीर सिंह,सोनू मिश्रा, सुनील सिंह, अनिल मिश्रा,पवन जी,शंभू शरण,पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी,शैलेन्द्र मौर्य,नीरज मिश्रा, सचिन गुप्ता,सोनू मिश्रा, शांति श्रीवास्तव एवं सी.बी. गुज्जर सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |