गाजीपुरः सातों उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण, आएंगे सात नए एसडीएम
July 13, 2026
गाजीपुर। सीएम योगी ने कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिले के एसडीएम संजय यादव का स्थानांतरण एसडीएम प्रतापगढ़ के पद पर कर दिया है। एसडीएम लोकश कुमार का स्थानांतरण एसडीएम उन्नाव, एसडीएम चंद्रशेखर यादव को एसडीएम आजमगढ़, एसडीएम मनोज कुमार पाठक को एसडीएम इटावा, एसडीएम हर्षिता तिवारी को विशेष कार्यकारी अधिकारी नोएडा, एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम अम्बेडकरनगर, एसडीएम रविश गुप्ता को उप जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के पद पर भेजा गया है। इसी क्रम में एसडीएम फर्रुखाबाद गजराज सिंह यादव को एसडीएम गाजीपुर, एसडीएम बलिया संजय कुमार कुशवाहा को एसडीएम गाजीपुर, एसडीएम मैनपुरी ध्रुवा शुक्ला को एसडीएम गाजीपुर, एसडीएम फिरोजाबाद अब्बास हसन नकवी को एसडीएम गाजीपुर, विशेष कार्यकारी अधिकारी काशी शंभूशरण को एसडीएम गाजीपुर, विशेष कार्यकारी नोएडा देवेंद्र प्रताप को एसडीएम गाजीपुर, एसडीएम रामपुर अरुण कुमार को एसडीएम गाजीपुर के पद पर भेजा गया है। इन सभी एसडीएम की तैनाती जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला अपने विवेक से करेंगे।
.jpg)