Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, बहन के प्रेमी को भाई ने उतारा मौत के घाट


मामला दिल्ली के बदरपुर इलाके का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस वारदात की वजह प्रेम प्रसंग है। लड़के ने अपनी बहन के प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसे जाल बिछाकर बुलाया। नाबालिग मौके पर अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों की खूब कहासुनी हुई। इसी बीच लड़की के भाई ने नाबालिग पर चाकू से वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि इलाज के दौरान 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है। मोलड़बंद एक्सटेंशन का रहने वाला एक नाबालिग लड़का किसी लड़की से रिलेशनशिप में था। लेकिन लड़की के भाई को यह बात पसंद नहीं थी। उसने अपने बहन के प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसे धोखे से मोलड़बंद के पांडे मेडिकल स्टोर के पास बुलाया। नाबालिग लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी बहस और कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने धारदार चाकू से नाबालिग के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। जिससे पीड़ित की हालत काफी गंभीर हो गई। ये देख आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ लड़के को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तुरंत एम्स (AIIMS) ट्रामा सेंटर ले जाया गया। लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई।

बदरपुर थाना पुलिस को जैसे ही इस वारदात की जानकारी मिली तो पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हो गई। क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, नए अपडेट साझा किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |