Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की


दिल्ली में एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी कांस्टेबल की पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई है। आरोपी मनीष पूर्वी दिल्ली में एटीएस यूनिट में तैनात था। मिली जानकारी के मुताबिक, गृह क्लेश के चलते आरोपी कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इससे पहले अप्रैल 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल की फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई थी। इस मामले में कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था। ये मामला द्वारका के आउटर इलाके जाफरपुर कला में सामने आया था।

आरोपी कांस्टेबल की पहचान स्पेशल सेल में तैनात हैंड कांस्टेबल नीरज के रूप में हुई थी। जिस शख्स की मौत हुई, वह एक मजदूर था। इस घटना में एक शख्स घायल भी हुआ था।

पुलिस की वर्दी भरोसे का प्रतीक मानी जाती है लेकिन जब कोई वर्दी वाला इंसान अपराध करता है तो लोगों का भरोसा पुलिस से उठने लगता है। मई 2026 में ही गुजरात से भी एक पुलिस कांस्टेबल से जुड़ा मामला सामने आया था। राजकोट में एक हेड कांस्टेबल पर डेढ़ साल से अपनी एक हिंदू पड़ोसी महिला के साथ बलात्कार करने, उसे ब्लैकमेल करने, धमकाने और परेशान करने का आरोप लगा था। पीड़िता का आरोप था कि वह उसकी मासूम बच्ची के सामने ही गलत हरकतें करता था।

जब उसने सभी सीमाओं को पार कर दिया तो पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने ये आरोप भी लगाया था कि आरोपी इमरान राऊमा ने पुलिस की वर्दी पहनकर भी उसके साथ रेप भी किया। पीड़िता का कहना था कि इमरान ने उस पर धर्म बदलने का भी प्रेशर बनाया था।

इस तरह की घटनाएं वाकई इंसानियत को शर्मसार करने वाली हैं। अगर पुलिस अधिकारी ही इस तरह की हरकतें करने लगेंगे तो जनता अपनी शिकायत लेकर किसके पास जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |