सिंहपुर: जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आम जनमानस परेशान! महीनों लगाना पड़ता है आवेदकों को ब्लॉक के चक्कर
July 07, 2026
सिंहपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश-सरकार जहा ग्रामीण अंचल पर आमजन मानस को ग्राम पंचायत स्तर पर ही सारी मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। वही पर योगी सरकार की जनसेवा की प्रतिबद्धता को विकास खंड सिंहपुर के अधिकारी और कर्मचारी तार-तार करने में जुटे हुए हैं। विकास क्षेत्र के जनसामान्य को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक के संबंधित अघिकारियों और कर्मचारियों द्वारा महीनों चक्कर लगवाया जाता है और उसके बाद भी उन्हें सही जानकारी नही दी जाती है। आवेदक अगर ज्यादा परेशान होता है तो उसे तहसील से फार्म नही आने की बात बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है। ग्राम पंचायत रामगंज के बाबा कूटी सरयू दास गाँव निवासी कमला प्रसाद ने बताया की अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु मैंने बीते साल नवम्बर 2025 में आवेदन किया था। तबसे ब्लॉक के दर्जनों बार चक्कर काट चुका हूँ लेकिन अभी तक न तो मुझे जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दिया गया है और न अधिकारी ही संतोष जनक जवाब दे पा रहे हैं इस तरह के कृत्य क्या दर्शाते हैं सवाल यह उठता है और इस पर अधिकारी उल्टा टेढ़ा-मेढ़ा जवाब देते नजर आ रहे हैं।
.jpg)