Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ग्रीस की वादियों में मिस्ट्री मैन संग मलाइका अरोड़ा, समंदर में एक साथ की मस्ती


बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने अपने ग्रीस वेकेशन की कुछ बेहद खूबसूरत और शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में ग्रीस का नीला समंदर, सफेद दीवारों वाले पारंपरिक घर, खूबसूरत सनसेट और मलाइका का बेमिसाल हॉलिडे वार्डरोब साफ देखा जा सकता है। हमेशा की तरह इस बार भी मलाइका का यह नया वेकेशन लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन जिस तस्वीर ने सभी का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, उसमें एक मिस्ट्री मैन की झलक साफ नजर आई। अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये मिस्ट्री मैन कौन है।

इस वेकेशन फोटो डंप में मलाइका ने एक से बढ़कर एक लुक्स शेयर किए हैं। एक तस्वीर में वह पारंपरिक ग्रीक शैली के घर के अंदर बेहद फुर्सत के पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने वाइब्रेंट पिंक और रेड कलर की खूबसूरत मोनोकिनी पहनी हुई है, जो वहां की सफेद दीवारों और नीली खिड़कियों के साथ कमाल का कंट्रास्ट बना रही है। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में मलाइका समंदर किनारे चट्टानों पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। पेस्टल पिंक कलर की बिकनी में उनका फिट और टोंड फिगर साफ देखा जा सकता है। वहीं शाम के वक्त के लिए मलाइका ने डीप मरून कलर की हॉल्टर-नेक ड्रेस चुनी, जिसमें ढलते सूरज के बैकग्राउंड के साथ उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल देखने लायक है।

यूं तो मलाइका की सभी तस्वीरें लाजवाब हैं, लेकिन फैंस का ध्यान एक खास तस्वीर पर जाकर टिक गया है। इस तस्वीर में मलाइका समंदर के बीच एक अनजान शख्स के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों को पीछे से कैमरे में कैद किया गया है, जहां वे हवा में हाथ उठाए ड्रिंक का लुत्फ ले रहे हैं। चूंकि इस तस्वीर में शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है और मलाइका ने भी उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया है, इसलिए सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'साथ नजर आ रहा लड़का कौन है?' एक शख्स ने लिखा, 'नए बॉयफ्रेंड के साथ मलाइका की मस्ती चल रही है।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ये तो साफ है कि साथ दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि हर्ष मेहता है।' हालांकि उनके बीच के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, इसलिए इसे केवल एक वेकेशन फोटो के तौर पर देखना ही बेहतर होगा।

मलाइका ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एयरबीएनबी की मदद से मेरे स्टाइल के साथ ग्रीक समर का एक छोटा सा खूबसूरत हिस्सा।' इसके साथ उन्होंने हॉलिडे मूड, ग्रीस गेटअवे और समर एस्केप जैसे कई हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है, जिससे पता चलता है कि यह पोस्ट ट्रैवल प्लेटफॉर्म एयरबीएनबी के साथ एक प्रमोशनल कोलैबोरेशन का हिस्सा है। मलाइका के पोस्ट करते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल और फायर वाले इमोजी की बौछार कर दी है और उनकी टोंड बॉडी व स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें, अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम एक बिजनेसमैन के साथ जुड़ा, जिनका नाम हर्ष मेहता है। पेशे से ये एक डायमंड मर्चेंट हैं। मलाइका और हर्ष कई बार साथ नजर आए हैं। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों वेकेशन पर भी साथ जा चुके हैं। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन चर्चाएं हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच के एज गैप को लेकर भी काफी चर्चाएं होती रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |