अदलहाट/मिर्जापुर। अरूण कुमार मिश्रा पुत्र स्व.रमाशंकर मिश्रा निवासी टेढुआ थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में सोमवार को उप निरीक्षक सुशील कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त हिमान्शु त्रिपाठी पुत्र कृष्णकान्त त्रिपाठी निवासी राधाकृष्ण मन्दिर घनश्यामपुर घसरौडी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित चोरी गयी मुकुट (सफेद धातू) बरामद किया गया। थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
