चीज पोटैटो बॉल्स के लिए सामग्री
5 उबले हुए मीडियम आकार के आलू, आधा कप प्याज़, आधा कप शिमला मिर्च, 2 बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया, आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच ओरिगैनो, 1 छोटा चम्मच रेड चिली फ्लेक्स, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 5 छोटे चीज़ क्यूब्स, स्वादानुसार नमक, आधा कप मैदा,आधा कप कॉर्न फ़्लोर, ज़रूरत के अनुसार पानी, 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स, तलने के लिए तेल।
कैसे बनाएं चीज पोटैटो बॉल्स?
पहला स्टेप: चीज पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले, पांच आलू को अच्छी तरह से उबाल लें। जब आलू उबल जाएं तो ठंडा होने के लिए रख दें। जब ठंड हो जाए तब छिलका निकालकर उसमें आधा कप प्याज़, आधा कप शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, ओरिगैनो, चीज, नमक, रेड चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
दूसरा स्टेप: अब इस मिश्रण के छोटे छोटे बॉल्स बनाएं। जब बॉल्स बन जाएं तब एक एक बॉल्स में छोटे छोटे चीज क्यूब डालकर उसे बंद कर दें और फिर स्मूथ फिनिशिंग के लिए से एक बार फिर से बॉल्स को गोल गोल बना लें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स पर रोल करें।
तीसरा स्टेप: अब, आधा कप मैदा में आधा कप कॉर्न डालकर मिलाएं और उसमें पानी डालकर घोल तैयार करें। इस बात का ध्यान रखें कि घोल में किसी तरह का लम्स नहीं होना चाहिए। अब सभी बॉल्स को बारी बारी से घोल में डालकर डीप करें और फिर ऊपर से एक बार फिर से ब्रेड क्रम्ब्स लगाएं।
चौथा स्टेप: अब सभी बॉल्स को गर्म तेल में अच्छी तरह से तलें। गैस की फ्लेम मीडियम होना चाहिए। डीप फ्राई करें। आपके चीज पोटैटो बॉल्स सर्विंग के लिए तैयार है।
