Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट के जरिए झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं-दिल्ली पुलिस


जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट को लेकर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पीसी में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि किस तरह इस प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP रोहित राजबीर सिंह ने चौंकाने वाली बातें बताईं हैं। उन्होंने बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में 20 जुलाई को हुई घटना में एक लड़की की मौत का दावा किया गया, जबकि ये दावा झूठा था। उन्होंने बताया कि ​पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट से सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि सोनम वांगचुक का फेक वीडियो डाला गया, जिसमें वह कह कुछ रहे हैं और सुनाई कुछ और दे रहा है। डीसीपी ने ये भी बताया कि दिल्ली पुलिस ने एसटीएफ का गठन किया है।

बता दें कि सीजेपी का प्रोटेस्ट बीते काफी दिनों से लगातार जारी है और सीजेपी के लोग सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए अड़े हुए हैं। हाल ही में सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का पहला बयान भी सामने आया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |