Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, लगाई अर्जी


जाने-माने उद्योगपति अनंत अंबानी शुक्रवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी की पूजा-अर्चना की, यज्ञ-हवन में भाग लिया और 11 कन्याओं का पूजन किया। साथ ही काशी (वाराणसी) से आए विद्वान ब्राह्मणों का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने आरती में शामिल होकर देश की भलाई, आस्था और जन-कल्याण के लिए प्रार्थना की।

बागेश्वर धाम पहुंचने पर अनंत अंबानी का धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) ने स्वागत किया। बागेश्वर सरकार ने मुद्गर और बलजीबी रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्र के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने उन्हें श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, संन्यासी बाबा एवं प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए और बागेश्वर बालाजी भगवान और सन्यासी बाबा प्रेतराज सरकार की महिमा के बारे में भी अवगत कराया।

अनंत अंबानी ने बागेश्वर बालाजी के चरणों में अर्जी लगाई है। इसके बाद बागेश्वर सरकार एवं अनंत अंबानी ने श्री बागेश्वर बालाजी भगवान की आरती कर देश, धर्म और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दोनों यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में हवन की पवित्र आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान अनंत अंबानी ने 11 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी और बागेश्वर सरकार यज्ञशाला गए, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पवित्र अग्नि में आहुति दी। वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों का भी सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर बागेश्वर महाराज ने अनंत अंबानी को यादगार के तौर पर मुद्गर, भगवान बालाजी की तस्वीर और रुद्राक्ष की माला भेंट की। उन्होंने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान भी किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने भी इस खास मौके को देखा और गहरे आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया।

बता दें कि बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु अपनी अर्जियां भी लगाते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस धाम के प्रमुख हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |