Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोईः नहर में डूबा किशोर,शव की तलाश जारी


तिलोई/अमेठी।  जिले की मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर नहर में नहाते समय एक किशोर डूब गया। यह घटना राजामऊ के निकट शारदा सहायक खंड 28 (जौनपुर ब्रांच) नहर में हुई। डूबे हुए 15 वर्षीय किशोर विशाल पुत्र अयोध्या प्रसाद के शव की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, डिहवा मजरे अरियावा गांव निवासी विशाल बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के कुछ लड़कों के साथ नहर में नहाने गया था। नहाते समय नहर के तेज बहाव में विशाल बहने लगा और डूब गया। साथ मौजूद लड़कों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में ओझल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत नहर में कूदकर विशाल के शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद मोहनगंज पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पाकर मोहनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और डूबे हुए किशोर की गहन खोजबीन शुरू की। खबर लिखे जाने तक विशाल का शव बरामद नहीं हो सका था।पुलिस ने नहर विभाग से संपर्क कर पानी का बहाव कम करवाकर गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश तेज कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |